नफरत फैलाने वाली फिल्म है धुरंधर Two, इंटरनेशनल मीडिया ने बताया कारण

Dhurandhar 2 day 8: धुरंधर 2 फिल्म को लेकर विदेशों में तीखी आलोचना, हिंसा और नफरत दिखाने के आरोप, जानें दर्शकों और समाज पर इसका असर।

Dhurandhar 2 day 8: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जहां भारत में और विदेशों में कमाई कर रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इसे लेकर चिंता जताई जा रही है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म में दिखाई गई हिंसा दर्शकों को संवेदनहीन बना सकती है। खासकर युवा दर्शकों पर इसके प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।

कही जा रही है नफरत फैलाने वाली फिल्म

न्यूयॉर्क टाइम्स ने फिल्म के संगीत पर टिप्पणी करते हुए इसे वीडियो गेम जैसा बताया। उनका मानना है कि बैकग्राउंड स्कोर वैसा महसूस होता है जैसा शूटिंग वाले गेम्स में होता है। इससे हिंसा को सामान्य रूप में पेश किया जाता है।

वहीं कल्चर मिक्स ने फिल्म पर एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें दिखाए गए दृश्य काफी क्रूर हैं और कहानी में संतुलन की कमी है।

कहानी और किरदारों पर सवाल

कुछ समीक्षाओं में कहा गया है कि फिल्म का एक्शन मजबूत है मगर भावनात्मक हिस्से कमजोर लगते हैं। किरदार गहराई नहीं दिखा पाते। कहानी को लेकर भी यह राय सामने आई कि यह वास्तविक घटनाओं का एक पक्षीय और आक्रामक रूप पेश करती है।

एक अन्य इंटरनेशनल रिव्यू में कहा गया है कि फिल्म के अंत तक हिंसक घटनाएं बहुत आम लगने लगती हैं। मारपीट, आग लगाना और हथियारों का इस्तेमाल ऐसे दिखाया गया है जैसे यह सामान्य बात हो। आलोचकों का कहना है कि इस तरह का चित्रण समाज पर बुरा असर डाल सकता है।

जेल से सीधा RAW का एजेंट, जसकिरत सिंह के ‘हमजा’ बनने की खौफनाक दास्तां जानें

फिल्म की सफलता के बीच यह विवाद भी बढ़ रहा है कि मनोरंजन और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन कैसे रखा जाए। दर्शकों और विशेषज्ञों के बीच इस विषय पर चर्चा जारी है।

जानें कितनी हो चुकी है कमाई

आपको बता दें कि फिल्म की कुल घरेलू कमाई अब 675 करोड़ रुपये (शुद्ध) और 806.30 करोड़ रुपये (सकल) हो गई है। ग्लोबल लेवल पर कुल कमाई 1,067.24 करोड़ रुपये है।

 

Related Articles

Back to top button