गाजियाबाद में अपना दल (एस) ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं को जोड़ा, पंचायत चुनाव को लेकर किया संवाद

गाजियाबाद। अपना दल (एस) पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने माननीय जिला अध्यक्ष ओपी तोमर जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं को विश्वकर्मा योजना के फॉर्म भरवाकर योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग किया गया।

अमित कुमार दुबे ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि अपना दल (एस) एक ऐसा राजनीतिक परिवार है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। उन्होंने बताया कि पार्टी हमेशा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी महिलाओं से चर्चा की गई और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी का प्रचार-प्रसार कर आम जनता को जागरूक करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो पार्टी कार्यालय पर संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सकता है

Related Articles

Back to top button