सपाइयों ने जननायक कांशीराम की 92वीं जयंती बहुजन दिवस एवं पीडीए दिवस के रुप में मनाया

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र के अवध मैरिज लान में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन आंदोलन के जननायक शोषित वंचितों की आवाज को बुलंद करने वाले कांशीराम की 92वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुजन दिवस और पीडीए दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों को याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विधायक पूर्व विधायक एवं पदाधिकारीयों ने कहा कि काशीराम और राम मनोहर लोहिया के अधूरे सपनों को पूरा करना ही समाजवादी विचारधारा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पिछड़े,दलित,अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाकर ही सामाजिक न्याय की स्थापना संभव है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद और नूरा-कुश्ती से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी लोग पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करें।सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जाएगा और अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button