बच्चों की प्रतिभा निखारने का बड़ा प्लेटफॉर्म हैं पीएम श्री विद्यालय : हर्षिता माथुर

मॉडल स्कूल की तरह विकसित किए जा रहे हैं पीएम श्री विद्यालय : राहुल सिंह

रायबरेली। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित पीएम श्री विद्यालयों में छिपी खेलकूद प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइंस मैदान में दूसरी जनपदीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 30 पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों के लिए आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। पीएम श्री स्कूलों में कायाकल्प के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, इसके माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला था।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि जनपद में 30 विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत संचालित हो रहे हैं। यह सभी स्कूल मॉडल स्कूल की तरह विकसित किए जा रहे हैं। पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों की दूसरी खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इनमें एकल गीत, लोक नृत्य और समूह गान की प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।

क्रीड़ा प्रभारी बीईओ बृजलाल और डॉ. सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि पठन-पाठन के साथ सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहें। इस प्लेटफार्म के जरिए बच्चों को बेहतर मंच मिल रहा है ताकि वह यहां पर आकर अपनी प्रतिभा को दिखाएं और आगे बढ़ें। प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को बीईओ राही ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर, प्रतिभागी बच्चों को टी-शर्ट, नेकर और कैप वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पीएम श्री विद्यालय रोझइया भीखमशाह के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक द्विवेदी और स्काउट मास्टर शिवशरण सिंह ने किया।

इस मौके बीईओ नगर सुरेंद्र कुमार, एसआरजी राजवंत, सुनील यादव, जिला खेल प्रभारी रेनू शुक्ला व मोहम्मद शोएब, निरुपमा बाजपेई, सुनीता सिंह, विमला, रुपेश शुक्ला, सरोजनी मौर्य, मालती, रश्मि बाजपेई, सुनीता वर्मा, महेंद्र यादव, दीपक, पंकज तिवारी, ऊषा, संदीप वर्मा, विनोद सिंह, रेखा सिंह, ज्ञान, मुनीश आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button