ये है क्रिकेट जगत का सबसे बदनसीब फिनिशर, सब कुछ जीता, पर एक चीज़ नसीब में नहीं

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को क्रिकेट जगत के सबसे भरोसेमंद फिनिशरों में गिना जाता है। उनके बल्ले में जबरदस्त क्षमता है और कई बार उन्होंने मुश्किल हालात में टीम को संभाला भी है। इसके बावजूद एक हैरान करने वाला सच यह है कि इतने सालों के करियर में वह अभी तक किसी भी ICC खिताब का जश्न नहीं मना पाए हैं।

मिलर ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। हालांकि ICC टूर्नामेंट में उन्हें पहली बार 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मौका मिला। उस समय से लेकर 2026 के T20 वर्ल्ड कप तक उन्होंने कुल 12 ICC प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इन सालों में कई बार ऐसा लगा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ट्रॉफी जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी रहे और संतुलन भी शानदार दिखा। क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को भी हर बार यही उम्मीद रहती थी कि इस बार इतिहास बदलेगा।

लेकिन नतीजे हर बार अलग कहानी सुनाते रहे। टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों में टीम लड़खड़ा गई और खिताब हाथ से निकल गया। इन हारों के दौरान डेविड मिलर भी टीम का हिस्सा रहे। कई बार उन्होंने दमदार पारियां खेलीं लेकिन वह टीम को चैंपियन नहीं बना सके।

ipl 2026 start date: इस बार 26 नहीं बल्कि इस तारीख से सजेगी IPL की महफिल, नोट कर लें नया टाइम

‘चोकर’ टैग की चर्चा फिर तेज

लगातार नाकामियों की वजह से दक्षिण अफ्रीकी टीम पर सालों से “चोकर” का टैग लगा हुआ है। हर नए ICC टूर्नामेंट के साथ उम्मीदें फिर जागती हैं और फैंस चाहते हैं कि यह दाग मिटे। डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी के लिए भी यह सपना अभी अधूरा है कि वह टीम को किसी बड़े ICC खिताब तक पहुंचते देखें।

Related Articles

Back to top button