एस-4 की प्रान्तीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता 

लखनऊ. संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4) की बैठक रविवार को सहकारिता भवन लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विनय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संचालन आर के निगम महासचिव द्वारा किया गया।

बैठक में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से सम्बन्धित मांगो के साथ-साथ मृतक आश्रित सेवा नियमावली एवं कैशलेस चिकित्सा व्यय शिक्षकों की टीईटी परीक्षा उत्तीण किये जाने की अनिवार्यता एवं समाप्त किये गये भत्तो की बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में लगभग 25 संगठनों के 100 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें राजेश सिंह, राकेश चौधरी, महेश सिंह, कृतार्थ सिंह, आर के वर्मा, गोवर्धन सिंह, अरूणेन्द्र वर्मा, पंकज यादव, राम सुरेश, अम्बर वीर सिंह, मनोहर सिंह नेगी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में 10 अप्रैल को शिक्षक कर्मचारियों की मांगो को लेकर प्रदेश के सभी जनपदीय मुख्यालयों से कर्मचारियों द्वारा एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा तथा 1 मई को राजधानी लखनऊ में प्रान्तीय सम्मेलन करते हुए आन्दोलन की आगामी रूप-रेखा की घोषणा की जायेगी।

Related Articles

Back to top button