ऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, इन चीजों को ऑर्डर किया तो सीधे जाएंगे जेल

ऑनलाइन शॉपिंग ने हमारी ज़िंदगी को बेहद आसान बना दिया है। चाहे वो चाय के साथ दूध और अदरक का ऑर्डर हो या चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का पैकेट अब सब कुछ कुछ ही क्लिक में घर पहुंच जाता है। 10 मिनट में डिलीवरी वाली सेवाओं जैसे Blinkit और Swiggy ने तो ग्राहकों की आदतें ही बदल दी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों का ऑनलाइन बेचना या खरीदना कानूनी तौर पर मना है? हाल ही में दिल्ली में हुई एक हैरान कर देने वाली घटना ने यह सवाल और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।
दिल्ली में कुछ लोगों ने ब्लिंकिट से चाकू ऑर्डर किया और उसी चाकू से हत्या कर दी। ये घटना उस वक्त सामने आई जब जांच में पाया गया कि प्लेटफॉर्म पर धारदार चाकू बेचे जा रहे थे, जो इस साइट की नीतियों से बाहर थे। इस प्रकरण के बाद अब ब्लिंकिट पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना इस बात का खुलासा करती है कि क्या हमें ऑनलाइन हर चीज बेची और खरीदी जा सकती है?
कौन सी चीजें हैं ऑनलाइन बैन
किसी भी प्लेटफॉर्म पर कुछ वस्तुओं का बिकना पूरी तरह से मना है। सबसे पहले नकली दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि का खरीदना-बेचना एक गंभीर अपराध है। इसके अलावा गलत नक्शे, देश या राज्य की गलत जानकारी देने वाले उत्पाद और झूठी जानकारी वाली वस्तुएं भी बेचना कानूनन गलत है। नकली या डुप्लीकेट ब्रांडेड सामान, जिसे ‘फर्स्ट कॉपी’ कहा जाता है, भी ऑनलाइन बेचना प्रतिबंधित है।
वहीं नशीले पदार्थ जैसे कोकेन, हेरोइन और अन्य ड्रग्स को एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त बैन किया गया है। इसी तरह, पिस्तल, गोलियां और बारूद जैसी चीजें भी आर्म्स एक्ट के तहत बेचना अवैध है। जंगली जानवरों से जुड़े उत्पाद जैसे हाथी के दांत और बाघ की खाल भी किसी भी प्लेटफॉर्म पर बेचे नहीं जा सकते हैं।
मानव अंगों और चोरी के सामान पर कड़ी कार्रवाई
मानव अंगों की तस्करी भी कानून का उल्लंघन है और इसे कहीं भी बेचना अपराध है। इसके साथ ही चोरी का सामान जैसे चोरी हुए मोबाइल, क्रेडिट कार्ड की जानकारी या किसी और तरह की हैक्ड डाटा भी बेचना सख्त अपराध है।
पटाखों और खतरनाक रसायनों की ऑनलाइन बिक्री भी बिना अनुमति के अवैध है। इसके अलावा, जैमर्स, स्टियर गैस और हैकिंग से जुड़े उपकरण भी ऑनलाइन बेचना कानूनन अपराध है। ये सभी चीजें सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण नियमों का उल्लंघन करती हैं।
clothes stain tips: इन 5 जादुई ट्रिक्स से जिद्दी से जिद्दी दागों को कहें अलविदा
यदि आप ऑनलाइन खरीदारी करने जा रहे हैं, तो इन सभी चीजों से दूर रहना जरूरी है। यह न केवल आपके लिए कानूनी समस्याएं पैदा कर सकता है बल्कि इससे संबंधित प्लेटफॉर्म पर आपका अकाउंट भी सस्पेंड हो सकता है।


