युवक पर मिला तमंचा-कारतूस गिरफ्तार

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलाह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने पुलिस टीम के साथ पाठकपुरा से नगला मर्दान गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज है।
पकड़े गए युवक की पहचान शीटू उर्फ मंडल पुत्र राजकुमार सविता निवासी ग्राम शाहजहांपुर,उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



