योगी सरकार का तोहफा, अब साल में 1 नहीं बल्कि 2 बार आएगी स्कॉलरशिप
UP scholarship reforms 2026: यूपी सरकार ने छात्रों के लिए डिजिटल एप और सेमेस्टर वाइज भुगतान प्रणाली की घोषणा की है। यह कदम छात्रवृत्ति वितरण को सरल और पारदर्शी बनाएगा।
UP scholarship reforms 2026: योगी सरकार ने छात्रों के लिए एक अहम कदम उठाया है, जिससे छात्रवृत्ति पाने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा। अब से छात्र एक साल में दो बार छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे और इसके लिए सरकार ने डिजिटल सुविधाएं और सेमेस्टर वाइज भुगतान की योजना तैयार की है।
समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने विधान परिषद में ये जानकारी दी कि छात्रों की सहायता के लिए एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन बनाया जा रहा है। इस एप के माध्यम से छात्र अपने वजीफे की स्थिति और भुगतान के बारे में सीधे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए छात्र अब बिना किसी रुकावट के अपने वजीफे का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई में वित्तीय तनाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सेमेस्टर वाइज भुगतान की सुविधा
असीम अरुण ने बताया कि सरकार अब सेमेस्टर वाइज छात्रवृत्ति भुगतान प्रणाली पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि छात्र हर सेमेस्टर के बाद अपनी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इससे छात्रों को हर सेमेस्टर के दौरान निरंतर वित्तीय सहायता मिलेगी, और उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। इस फैसले से ना केवल छात्रों को समय पर मदद मिलेगी, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव साबित होगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
महिलाओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है सरकार की ये 5 योजनाएं
इस योजना पर सवाल उठाने वाले सदस्यों को जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि पिछले वर्षों में समाज कल्याण, जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने समय पर छात्रवृत्तियां वितरित की हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में सभी पात्र छात्रों को बिना किसी विघ्न के छात्रवृत्ति मिलेगी।
नई योजना से छात्रों को होंगे ये फायदे
- समय पर वित्तीय मदद: सेमेस्टर वाइज भुगतान से छात्रों को नियमित रूप से मदद मिलेगी।
- डिजिटल एप: छात्र सीधे एप के जरिए अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे।
- शिक्षा में पारदर्शिता: इस पहल से शिक्षा में पारदर्शिता आएगी और छात्रवृत्ति वितरण में कोई भ्रम नहीं होगा।



