जेईई मेन 2026 में 94.64 एनटीए स्कोर पर अर्पित यादव ने बढ़ाया गाॅंव का मान

सुल्तानपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित Joint Entrance Examination – Main (जेईई मेन) 2026 सत्र-1 के परिणाम में विकास खंड दूबेपुर क्षेत्र अंतर्गत लौहर पश्चिम गांव निवासी अर्पित यादव ने 94.64 एनटीए स्कोर हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।परिणाम सामने आते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता राम अचल यादव और माता प्रधान रीता यादव ने बेटे ग्राम सभा लौहर पश्चिम, ब्लाक- दूबेपुर थाना धम्मौर की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
परिजनों के अनुसार अर्पित ने नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।शिक्षकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। अर्पित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प जताया है।



