हर पीड़ित दुखी अपमानित के साथ खड़ी है सपा : बाल कुमार पटेल
27 में भारी बहुमत से सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए ऊँचाहार की जनता तैयार है

ऊँचाहार, रायबरेली। बुधवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने बस स्टॉप इस्थित सपा कार्यालय पहुँचकर नेताओं, कार्यकर्ताओं, व बीएलए से मुलाकात कर एसआईआर के बारे में जानकारी ली और कहा कि जो भी मतदाता पात्रता की उम्र पूरी कर चुके हैं उनके नाम जरूर जुड़वाए।
कार्यकर्ता पूरी तल्लीनता के साथ जुट जाएं आने वाले 27 के विधानसभा चुनाव में 183 विधान सभा ऊँचाहार की जनता ने सपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सन 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर 41 जनसभाएं की थी और सपा प्रत्याशी की जीत हुई थी अगर इस बार 82 जनसभाएं भी करनी पड़ेगी तो हम पीछे नहीं रहेंगे। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करें निश्चित रूप से सपा प्रत्याशी की ही जीत होगी। हम आपके साथ आपके हर सुख दुख खड़े रहेंगे। चाहे जनता हो या नेता किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी ने कहा कि लोग भाजपा सरकार से आजिज आ चुकें हैं लोग बढ़ती हुई मँहगाई व किसानों की फसलों के घटते हुए दामों से, लोग डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहे हैं, रोजगार का कहीं पता नही है। आज हर तरफ हताशा और निराशा है, आम आदमी को कहीं भी राहत नही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से घनश्याम मौर्या, मान सिंह पटेल, कमलेश मौर्या, राम अभिलाष यादव, राजपाल पासी, अविनाश पासी, डॉ नारेंद्र यादव, विनोद यादव, रेहान कजियाना, शुभम पाल, डॉ मनोज यादव,विकास मौर्या,कार्यालय प्रभारी सर्वजीत सिंह यादव सहित सैकड़ों की संख्या लोग उपस्थित रहे।



