मेडिकल कॉलेज में वृक्ष लगाकर शुद्ध पर्यावरण का मुख्य चिकित्साधिक्षक ने दिया संदेश

सुल्तानपुर प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम दो-चार वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, जिससे आपकी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण का संकट न झेलना पड़े उक्त बाते मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.आरके मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बरगद का वृक्ष रोपित करते समय मौजूद विभागीय कर्मियों से कही,वृक्षारोपण करने से पहले सीएमएस डां.आरके मिश्रा द्वारा स्वशासी राजकीय महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया, तथा साफ-सफाई के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया,उक्त अवसर डां.जीसी पाठक, मैनेजर आशीष सिंह, वरि.एलटी विजय चौधरी,स्टाफ नर्स संगीता मिश्रा,रेनू,फार्मासिस्ट अनुराग गुप्ता सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर में निकाली गई भव्य संकीर्तन यात्रा
सुलतानपुर। मातृ-पितृ पूजन के अवसर पर मंगलवार को श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई। हरिऊं के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-झूमते नजर आए।
संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ सीताकुंड घाट से हुआ। समिति के अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया ने मुख्य झांकी की आरती उतारकर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद हरिऊं के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए आगे बढ़ी।
यात्रा सीताकुंड घाट से दीवानी चौराहा, शाहगंज, चौक, ठठेरी बाजार, पंचरास्ता, स्टेशन रोड और नगर कोतवाली होते हुए पुनः सीताकुंड घाट पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया।
समापन के बाद सीताकुंड घाट पर आरती व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया, युवा सेवा संघ अध्यक्ष सूरज उपाध्याय, हरीश पांडेय, अर्जुन भाई, राजकुमार, प्रेम नारायण पांडेय, दीनानाथ सिंह, राम कृपाल, राजाराम, हृदय नारायण, राजकुमारी, फूलपति, पुष्पा देवी सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे।



