Valentine day 2026: शादी कराने पर मिली थी फांसी, जानें कौन थे संत वैलेंटाइन और क्यों मनाया जाता है ये दिन

Valentine day 2026: वैलेंटाइन वीक जो 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। आजकल सिर्फ प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए एक खास अवसर बन गया है, जो रिश्तों को समझता और महत्व देता है। हालांकि ये हफ्ता मुख्य रूप से कपल्स के बीच लोकप्रिय है, परंतु समाज में इसकी स्वीकार्यता अब व्यापक हो चुकी है। रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, हर दिन एक नई भावना और प्रेम की भाषा बोलता है।

इतिहास की गहरी छाप और संत वैलेंटाइन की विरासत

अगर हम इस सप्ताह के इतिहास पर नजर डालें, तो हमें एक विशेष नाम मिलता है – संत वैलेंटाइन। तीसरी शताब्दी में रोम में एक पादरी ने, जो प्रेम और विवाह के अधिकार के लिए खड़ा हुआ था, अपनी जान गंवायी। संत वैलेंटाइन ने रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय की नीति के खिलाफ विद्रोह किया था, जो मानते थे कि शादीशुदा सैनिक अच्छे योद्धा नहीं होते थे। सम्राट ने सैनिकों के विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन संत वैलेंटाइन ने गुपचुप तरीके से प्रेमियों की शादी करायी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जेल में डाल दिया गया और अंततः 14 फरवरी को फांसी दी गयी।

ये दिन जो शुरू में एक दुखद घटना के रूप में था, अब प्रेम और समर्पण का प्रतीक बन चुका है। संत के बलिदान को याद करते हुए ही इस दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।

दुनिया में प्रेम का प्रतीक बन गया 14 दिन

यह दिन पहली बार 496 ईस्वी में पोप गेलासियस द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था। इसके बाद ये दिन यूरोप से लेकर पूरी दुनिया में प्रेम का प्रतीक बन गया। वैलेंटाइन डे का मूल उद्देश्य केवल एक-दूसरे के प्रति प्रेम और समझ को प्रकट करना है और रिश्तों में सामंजस्य और मजबूती बनाए रखना है।

संस्कृत में क्या कहा जाता है?

हालांकि वैलेंटाइन डे के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस दिन को संस्कृत में क्या कहा जाता है? इसका उत्तर शायद आपको चौंका सकता है। संस्कृत में इसे “स्नेह दिवस” या “प्रणय दिवस” कहा जाता है। इन शब्दों का अर्थ है प्रेम और जुड़ाव का दिन।

महाशिवरात्रि 2026: क्या 15 फरवरी को होगी पूजा या 16 फरवरी, जानिए इस साल की खास बातें

वैलेंटाइन वीक के अन्य खास दिन

वैलेंटाइन वीक में सिर्फ 14 फरवरी ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसका हर दिन एक विशेष महत्व रखता है। उदाहरण के लिए, रोज डे को “गुलाब दिवस” और पाटलपुष्प दिवस के रूप में जाना जाता है। प्रपोज डे को “प्रस्ताव दिवस” कहा जाता है, जो प्रेमी जोड़ों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब वे अपने रिश्ते को एक नई दिशा देते हैं।

Related Articles

Back to top button