दांतों से पीलापन कैसे हटाएं, यहां जानिए आसान तारीका

white teeth tips: जानें कैसे दांतों की सेहत बनाए रखें और मुस्कान को और भी चमकदार बनाएं। सरल टिप्स और आदतें दांतों की सफेदी और मजबूती के लिए फायदेमंद हैं।

white teeth tips: दांतों की सेहत को लेकर सभी जागरूक हैं मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान और प्रभावी आदतें आपकी मुस्कान को और भी चमकदार बना सकती हैं? दिन-प्रतिदिन की साधारण आदतों में बदलाव करके आप अपने दांतों को स्वस्थ और सफेद बनाए रख सकते हैं।

ब्रशिंग की आदतें

दांतों की सफाई के लिए बस एक बार ब्रश करना काफी नहीं है। सुबह और रात को सोने से पहले, दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना बेहद जरूरी है। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से दांतों की सुरक्षा और सफाई दोनों बेहतर होती है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ज़्यादा दबाव डालकर ब्रश करने से दांतों का इनेमल खराब हो सकता है, इसलिए हल्के हाथ से ब्रश करें।

सिर्फ ब्रशिंग से दांतों की गहरी सफाई नहीं हो पाती। रोज़ाना डेंटल फ्लॉस का उपयोग दांतों के बीच फंसे हुए खाने को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश से मुंह की सफाई को और भी गहरा किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण, नमक और सरसों के तेल का प्रयोग या संतरे के छिलके का पाउडर इन सभी घरेलू नुस्खों का दांतों पर सीमित इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

सफाई का प्राकृतिक तरीका

खूब पानी पीने से मुंह में मौजूद गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इससे दांतों की सफाई में मदद मिलती है और दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं। इसके अलावा, पानी दांतों के इनेमल को भी सुरक्षित रखता है।

बिना दवा के कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज, बस किचन की इन 3 चीज़ों से करें दोस्ती

सही डाइट से सफेद दांत

अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत प्राकृतिक रूप से सफेद रहें, तो सेब, गाजर, खीरा जैसे फल और सब्जियां खाना शुरू करें। ये दांतों को नैचुरल तरीके से साफ करते हैं। दूध और दही जैसे खाद्य पदार्थ कैल्शियम से भरपूर होते हैं और दांतों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button