सुपर मार्ट बाजार में शॉट सर्किट से लगी आग, सारा सामान जलकर राख

ऊँचाहार, रायबरेली। सुपर मार्ट बाजार में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो गया, दुकानदार ने 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
नगर के चौराहा निवासी मनीष वर्मा की मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सुपर मार्ट बाजार है। रविवार की भोर शॉट सर्किट होने के कारण मार्ट में भीषण आग-लग गई, थोड़ी ही देर में आग की लपटें व धुंए का गुबार देखकर आसपास लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
सूचना पर कोतवाल अजय कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।सूचना पर एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत सीआईएसएफ की फायर यूनिट समेत दमकल की चार गाड़ियों ने करीब चार घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पीड़ित ने बताया कि 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
इस बाबत कोतवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।
नाली के विवाद में हुई मारपीट
ऊँचाहार, रायबरेली। नाली से पानी जाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, घटना में दोनों पक्षों से कुल 5 लोग घायल हो गये, जिसमें 4 घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रेवती रमण सिंह व रामराज सिंह के परिवार के बीच नाली से पानी जाने को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है।रविवार की सुबह इसी बात को लेकर आरोप है कि रेवती रमण के परिवार के लोगों ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी ,जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
और आखिर में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक पक्ष से रामराज के बेटे यदुराज सिंह ,भतीजे ज्ञानेंद्र सिंह व आदित्य सिंह तथा दूसरे पक्ष से रेवती रमण सिंह की पत्नी मधुबाला सिंह व उज्ज्वल सिंह घायल हो गये, परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से डॉक्टरों ने उज्ज्वल सिंह, मधुबाला सिंह, यदुराज सिंह व ज्ञानेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है।
इस बाबत कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है,जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।



