महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देवर से अवैध सम्बन्ध का था आरोप

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम अहिवरनपुरा के शेर सिंह जाटव पुत्र रामनरेश की पत्नी पुष्पा देवी रविवार की सुबह करीब 11 बजे घर के अन्दर घुस गई और दरवाजा बन्द कर साड़ी से पंखे में फांसी लगाकर झूल गई।
घटना की सूचना मिलते ही ऊसराहार थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अन्दर से बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर फांसी के फंदे पर झूलती पुष्पा देवी के शव का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जनपद औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हसुलिया निवासी सत्येंद्र कुमार के बेटी पुष्पा देवी की शादी शेर सिंह के साथ विगत वर्ष 2011 हुई थी।
और करीब 10 वर्ष से पति-पत्नी परिवार से अलग मकान बना कर रह रहे थे।
इस बीच पुष्पा देवी पर अपने ही छोटे देवर के साथ अवैध सम्बन्ध होने के आरोप लगने लगे,जिसको लेकर परिवार में विवाद होने लगा और शेर सिंह ने अपने छोटे भाई को घर से भगा दिया था।
घटना की जानकारी देते हुए पति शेर सिंह ने बताया कि विगत दिवस 10 फरवरी को उसके एक अन्य भाई आदेश की शादी थी जिसकी शादी में शामिल होने आरोपी छोटा भाई भी दो दिन पहले गांव पहुंचा था। पीड़ित पति के अनुसार पुष्पा देवी को शेर सिंह ने छोटे भाई से बातचीत नहीं करने के लिए बहुत समझाया था इसी बात से नाराज होकर पुष्पा देवी ने आत्महत्या करने की धमकी भी दे डाली थी। जिससे घबराकर शेर सिंह ने बीती रात्रि पुष्पा देवी को समझ कर अपने पारिवारिक भाई हरिश्चंद्र पुत्र गंगाराम के घर भेज दिया था।
लेकिन सुबह पुष्पा देवी घर पर आई पति शेर सिंह की गैर मौजूदगी में पुष्पा देवी कैमरा बंद कर साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या करली।
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर मृतक के मायके वालों को सूचना देकर बुला लिया। जबकि घटना के दौरान पति शेर सिंह जरूरी सामान खरीदने भरथना कस्बा गया हुआ था।
पुलिस ने पति शेर सिंह की की लिखित सूचना पर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



