महिला फांसी के फंदे पर झूली: पुलिस जांच में जुटी

परिजनों में मचा कोहराम

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चांदनपुर में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला अंचला उर्फ रिंकी पत्नी यतेंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह अपने घर के कमरे में साड़ी के पल्लू के सहारे पंखे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पति यतेंद्र कुमार के अनुसार वह पत्नी और बच्चे गांव में अपने परिवार से अलग मकान में रहते हैं,बीती शाम को हंसी खुशी से हम लोगों ने खाना खाया और सो गए। सुबह करीब 4 बजे हम दोनों लोग जगे और पत्नी अंचला दैनिक घरेलू काम में लग गई। और वह अपने दोनों बच्चे बड़ी बेटी जानवी उम्र 8 वर्ष और बेटा आरव उम्र 4 वर्ष को लेकर खेतों की तरफ टहलने चला गया,करीब साढ़े 7 बजे घर लौटा तो देखा कमरे में पत्नी अंचला फांसी पर झूल रही है।

अचानक यह सब देख होश उड़ गए आसपास के लोगों को बुलाया और पत्नी को आनन-फानन में फांसी से उतर कर इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद अंजला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति यतेंद्र ने यह भी बताया कि वह बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले दो-तीन महीने से तबीयत खराब रहने के कारण पत्नी अंचला की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण न्यूरोलॉजी से संबंधित इलाज चल रहा था। दो महीने पूर्व वह नौकरी छोड़कर पत्नी और परिवार को संभाल रहा था।फफक फफक रोते हुए बोला कि मनहूस दिन ने मेरी पत्नी को मुझसे छीन लिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button