अतिक्रमण हटाओ अभियान: बैठक 5 फरवरी को हो

भरथना में फिर गरजेगा महावली का बुलडोजर

भरथना,इटावा। भरथना नगर की यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण हटाये जाने हेतु एक आवश्यक बैठक आगामी 5 फरवरी को तहसील सभागार में आयोजित की जायेगी।

उक्त आशय की जानकारी कार्यालय उपजिलाधिकारी भरथना से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) ने देते हुए बताया कि शासन द्वारा शहरी व नगरीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुदृंढ किये जाने एवं अवैध रूप से किये गये स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु आगामी 5 फरवरी दिन गुरूवार को अपरान्ह्र 2 बजे तहसील सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है।

उन्होंने पालिकाध्यक्ष, तहसीलदार,पुलिस क्षेत्राधिकारी,अधिशाषी अधिकारी,थाना प्रभारी निरीक्षक सहित सहायक अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, उपखण्ड अधिकारी विद्युत, समस्त सभासदों,व्यापार मण्डल,बस यूनियन,ऑटो चालक,समस्त राजनैतिक दलों,बार एसोसियेशन, विद्यालयों के प्रमुख प्रतिनिधियों से उक्त बैठक में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button