संदिग्ध: फांसी पर झूलता मिला युवक का शव

बहन की डोली से दो दिन पहले उठी भाई की अर्थी

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पालीकला निवासी यदुनाथ सिंह पुत्र बीरेंद्र सिंह के परिजनों में रविवार की सुबह उस समय चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया जब शनिवार को बाहर से मजदूरी कर लौटा उनका बेटा राहुल 18 बर्ष का घर से कुछ ही दूरी पर एक पशु बाड़े में शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

मृतक राहुल बाहर रहकर मजदूरी कर अपने गरीब माता पिता और भाई बहन का भरण पोषण करता था,वह बीते दिन शनिवार की शाम को ही बाहर से दो दिन बाद होने वाली अपनी बहन राधा की शादी में शामिल होने गांव पहुंचा था।

संदिग्ध फांसी की सूचना मिलते ही भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य,प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना स्थल से आवश्यक सुबूत एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।

घटना के सम्बन्ध में मृतक युवक राहुल के दुखी पिता यदुनाथ सिंह ने बताया उनके घर में दिन दिन बाद बेटी राधा की शादी थी,घर में परिजनों ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थी,पूरे घर परिवार और गांव में खुशियों का माहौल था,बेटा राहुल बहन की शादी में शामिल होने शाम 4 बजे आया था और गांव के दोस्तो के साथ गांव में घूमने की कहकर चला गया था,सुबह घर से कुछ ही दूरी पर गांव के एक नामजद पशुपालक के पशु बाड़े में राहुल का शव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

Back to top button