उत्कर्ष मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ पी टी एम का आयोजन

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
सुलतानपुर-कादीपुर तहसील अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अखंड नगर दोस्तपुर मार्ग के समीप स्थित उत्कर्ष मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को परीक्षोपरांत पीटीएम का आयोजन हुआ । पीटीएम में आए हुए अभिभावकों ने अपने-अपने बच्चों का परीक्षा फल देखा।
जिज्ञासु अभिभावकों एवं बच्चों को उनकी कॉपियां भी दिखाई गई। इस अर्धवार्षिक एवं प्री बोर्ड की परीक्षा में कक्षा एल के जी में वामिका , कक्षा यू के जी में सुधांशु यादव कक्षा 1 में दिव्या, कक्षा 2 में मो अर्फ, कक्षा 3 में अंश यादव, एवं इशिता गौतम, कक्षा 4 में मानसी पाल, मानसी गुप्ता, एवं संस्कार पांडेय,कक्षा 5 में अनुदीप, कक्षा 6 में आकर्ष सिंह, कक्षा 7 में अंश सिंह, कक्षा 8 में अथर्व पांडेय ,कक्षा 9 में संज्ञा पांडेय कक्षा 10 में अश्विनी चौहान कक्षा 11 में सौम्या सोनी कक्षा 12 में अलका पांडेय ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय में आए हुए समस्त अभिभावकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए बच्चों का विद्यालय के कर्मठ एवं परीश्रमी अध्यापकों के परिश्रम का परिणाम बताया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सचिन मणि द्विवेदी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा किरन उपाध्याय आए हुए सभी लोगों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।



