वन विभाग व पुलिस की सह पर बेखौफ वन माफिया हरियाली पर चला रहे आरा

महराजगंज, रायबरेली। वन विभाग और पुलिस की सांठगांठ से फलदार हरे पेड़ो पर चल रहा आरा। इन मन बढ़ लकड़ी माफियाओं को न तो स्थानीय प्रशासन का डर है और ना ही वन विभाग का। ये सब पैसा फेंको और तमाशा देखो कि नीति पर हर जगह कटान करवा लेते हैं वह चाहे सरकारी पेंड़ हो या पर्सनल।

एक ऐसा की मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ओथी में देखने को मिला है। जहां सरकारी जमीन पर खड़े आम, महुआ, जामुन के हरे पेड़ों को ठेकेदार द्वारा काट लिया गया है। वन विभाग व पुलिस की सह पर ये वन माफिया बेखौफ हरियाली पर आरा चला रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हरियाली को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते है। किंतु उस हरियाली पर ये बन माफिया पानी फेर रहे है। वही अपने कार्यालय में आराम फरमाते विभागी अधिकारियों पर समाप्त हो रही हरियाली से कोई लेनदेन नहीं है। प्रतिबंधित पेड़ों को हो रही कटाई पर आखिर कब प्रतिबंध लगेगा यह ऐसा सवाल है जिसका उत्तर शायद बन विभाग भी नहीं दे पाएगा। कटान की जानकारी होने पर मौके पहुंचे उप जिलाधिकरी ने बताया कि लकड़ी को सरकारी कार्यवाही के अंतर्गत हल्का लेखपाल को कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है साथ ही इस पर उचित कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button