एसआईआर को लेकर मायंग गांव में सपा की समीक्षा बैठक
पूर्व मंत्री लीलावती कुशवाहा ने दिया एकजुटता का संदेश

संवाददाता सुल्तानपुर
सुलतानपुर। धनपतगंज विकासखंड के मायंग स्थित इंद्रप्रस्थ आवास पर सुलतानपुर 188 विधानसभा क्षेत्र को लेकर एसआईआर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार की पूर्व मंत्री लीलावती कुशवाहा शामिल हुईं।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह ‘मोनू’ ने किया। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने की।
पूर्व मंत्री लीलावती कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि एसआईआर जैसे मुद्दे सीधे जनता से जुड़े हैं और इन पर पार्टी को पूरी गंभीरता व एकजुटता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने,आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की आवाज को मजबूती से उठाना समय की मांग है।
बैठक में जिला महासचिव सलाहुद्दीन अहमद, सुलतानपुर विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद ‘सैफी’, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कनौजिया, देवेंद्र यादव ‘गुड्डू’, वैभव मिश्रा, शिवमंगल तिवारी, मोनू यादव, रंजीत सोनकर, सुधांशु तिवारी ‘आशू’, मो. आसिफ बिस्मिल्लाह, महिला सभा विधानसभा अध्यक्ष नफीसा बानो, राजेंद्र पांडे, बाबूलाल, प्रदीप यादव, आलोक वर्मा, अंशु सिंह, प्रधान सुनील सिंह, जीतू सिंह, अनूप सिंह, इंद्रपाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



