नियमित इलाज से घटक रोग भी होते हैं ठीक: डॉ. वीरेंद्र सिंह
नियमित इलाज से एक वर्ष में पूरी तरह ठीक होता है कुष्ठ रोग

जसवंतनगर,इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान और अधिकार मित्र ऋषभ पाठक के संयोजन में यहाँ स्थानीय सीएचसी पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।चिकित्सा अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग का समय पर पता चलने और नियमित इलाज से छह माह से एक वर्ष में यह पूरी तरह ठीक हो जाता है।
उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्तियों के साथ समाज में सामान्य व्यवहार किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
अधिकार मित्र ऋषभ पाठक ने कहा कि शरीर पर सुन्न दाग-धब्बे कुष्ठ रोग का संकेत हो सकते हैं,लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
प्रभावित व्यक्ति निकटतम सरकारी अस्पताल में जाकर नि:शुल्क इलाज कराएं। इस अवसर पर सीएचसी परिसर में कर्मचारियों व आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने,इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में डॉ.विकास अग्निहोत्री,पीएलवी कुमारी नीरज,वीपीएम सुनील कुमार,आयुष्मान मित्र नरेंद्र कुमार,सीएचओ सानिया आदि उपस्थित रहे।



