माचाड़ी अलवर में भव्य सिलाई मशीन वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, 105 सिलाई मशीनें वितरित, 450 मेधावी छात्र सम्मानित

अलवर (राजस्थान)। 25 जनवरी 2026 को खेल मैदान माचाड़ी, अलवर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अलवर के तत्वावधान में सिलाई मशीन वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 105 सिलाई मशीनों का वितरण, 450 मेधावी छात्रों का सम्मान तथा 1330 महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा अलवर श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा करौली जिलाध्यक्ष श्री गोवर्धन सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्री राज बहादुर सिंह जादौन एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह नरूका उपस्थित रहे।

आयोजकों द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के माध्यम से सिलाई मशीनों का वितरण कराया गया तथा प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 4.5 से 5 हजार पुरुष एवं महिला शक्ति की उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं देते हुए भव्य आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने UGC को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज को जातियों में बांटने के प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। जब तक सरकार UGC को वापस नहीं लेती, तब तक देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मंच से UGC वापस लो” और “भाजपा होश में आओ” के नारे भी लगाए गए।प्रदेश अध्यक्ष राज बहादुर सिंह जादौन ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा मंच से प्रेम सिंह नरूका को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में जयपुर से विजय सिंह शेखावत (प्रदेश उपाध्यक्ष), भंवर सिंह शेखावत (प्रदेश प्रचार सचिव), संजीव सिंह जादौन (प्रदेश सचिव), विकास सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री), प्रदीप सिंह राठौड़ (जयपुर महानगर अध्यक्ष), राज सिंह (महानगर सचिव), सुरेश सिंह चंदेल, सुरेंद्र सिंह नरूका, सुनील कुमार सिंह (दिल्ली प्रदेश संयोजक), चंदन कुमार सिंह, अशोक सिंह चौहान (हरियाणा कार्यकारी अध्यक्ष) सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह भीटोली एवं जिला संरक्षक गोपाल सिंह जी माचाड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रधान राजगढ़ ने की, जबकि मंच संचालन धर्मेन्द्र सिंह नरूका भिटोली द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button