महर्षि विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहिमाने में 77 वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्यान व सिद्धि प्रशासक शैलेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में परंपरागत गुरु पूजा के साथ हुआ।

प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने परंपरागत गुरु पूजा के बाद विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता रणंजय सिंह के सहयोग से ध्वजारोहण किया तथा झंडे को सलामी दी तत्पश्चात राष्ट्रगान के उपरांत पूरा विद्यालय परिसर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नारों से गुंजायमान हो उठा।प्रधानाचार्य ने इस पवित्र पावन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में समता के समवेत स्वरों से नफरत की दीवारें स्वाहा करने का संदेश दिया, तथा सभी को भारतीय संविधान के सम्मान करने के साथ नैतिक मूल्यों, कर्तव्यों अनुपालन के प्रति सचेत किया।

तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गान, नृत्य व विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति की खूब सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button