बॉर्डर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा था रिकॉर्ड, जानिए इसके सुपरहिट होने की वजह
1997 border movie facts: फिल्म बॉर्डर की सफलता की कहानी, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई और प्रमुख कलाकारों की भूमिका पर एक गहन विश्लेषण। जानें इस फिल्म की पूरी सफलता की यात्रा
1997 border movie facts: युद्ध पर बेस्ड फिल्म बॉर्डर को भारतीय पिक्चर हॉल की सबसे प्रिय और मशहूर युद्ध फिल्मों में से एक माना जाता है। जेपी दत्ता द्वारा बनाई गई ये मूवी सन् 1971 में हुए लोंगेवाला युद्ध की घटनाओं पर आधारित है।
गौरतलब है कि बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डूपर हिट रही थी। आइए 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म बॉर्डर के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर एक नज़र डालते हैं।
बॉर्डर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट (border box office collection)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी और रिलीज होते ही सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर बन गई। इस हिंदी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और पहले सप्ताह में 6.30 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 5.75 करोड़ रुपये, तीसरे सप्ताह में 5.10 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 4.75 करोड़ रुपये कमाए।
दुनिया भर में कमाई के मामले में जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 64.98 करोड़ रुपये कमाए, वहीं भारत में इसका कुल शुद्ध संग्रह 39.30 करोड़ रुपये रहा।
बॉर्डर वन में कौन कौन था (border movie cast)
बॉर्डर फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, तब्बू और अन्य कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण जेपी दत्ता ने अपने बैनर जेपी दत्ता फिल्म्स के तहत किया है। फिल्म का संगीत अनु मलिक और आदेश श्रीवास्तव ने तैयार किया है, वहीं छायांकन ईश्वर बिदरी और निर्मल जानी ने किया है। फिल्म का संपादन विलास रानाडे और दीपक विर्कुड ने किया है।
क्या आप जानते हैं ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट का टाइटल, सेंसर बोर्ड ने दिया ‘A’ सर्टिफिकेट
ऑनलाइन कहां देखें बॉर्डर
अगर आपने अभी तक ये मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इसे आईएमडीबी पर 7.9 की शानदार रेटिंग मिली है।



