shav yatra rules: शव यात्रा में इन गलतियों से बचें, वरना हो सकता है बुरा असर

shav yatra rules: शव यात्रा के दौरान पालन करने योग्य नियमों और शास्त्रों के महत्व को जानें। हिंदू धर्म में शव यात्रा का सम्मान कैसे किया जाए, जानिए इस खबर में।

shav yatra rules: हिंदू धर्म में मौत को जीवन चक्र का अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें शव यात्रा, जो मृतक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा होती है, इसको विशेष श्रद्धा और सम्मान के साथ देखा जाता है। हालांकि यह एक सामान्य दृश्य है मगर इसको लेकर शास्त्रों और परंपराओं में कुछ खास निर्देश दिए गए हैं, जो न केवल धार्मिक आस्थाओं को दिखाते हैं बल्कि समाजिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण हैं।

सम्मान देना क्यों जरूरी

शव यात्रा के प्रति सम्मान रखना एक आदर्श माना जाता है। जब कोई व्यक्ति शव यात्रा से गुजरता है तो यह केवल अंतिम संस्कार का आयोजन नहीं होता, बल्कि मृतक के आत्मा को शांति देने का एक तरीका होता है। शास्त्रों के अनुसार, शव यात्रा देखने के दौरान कुछ विशेष आदतें और रिवाजों का पालन करना न केवल मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करता है बल्कि देखने वाले व्यक्तियों को नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाता है।

शव यात्रा के समय क्या करें

जब रास्ते में शव यात्रा दिखाई दे, तो सबसे पहले आपको इसे श्रद्धा से देखना चाहिए। यह शास्त्रों में वर्णित है कि इस समय खड़ा हो जाना और हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि अर्पित करना उचित है। यदि संभव हो तो:

  • मृतक की आत्मा की शांति के लिए मन से प्रार्थना करें।
  • शव यात्रा के पास से गुजरते वक्त सिर झुका कर श्रद्धा व्यक्त करें।
  • इस प्रकार के छोटे उपाय मृतक की आत्मा को शांति देने और नकारात्मक प्रभाव से बचने में मदद करते हैं।

क्या न करें जब आप शव यात्रा देख रहे हों?

  • शव यात्रा के पास बैठना, खाना खाना या बात करना अशुभ माना जाता है।
  • शव यात्रा के रास्ते को पार करना निंदनीय है।
  • शव यात्रा के सामने हंसना, बोलना या मुँह मोड़ना गलत है।
  • शव यात्रा से लौटते वक्त बिना मुंह मोड़े घर लौटना चाहिए।

bamboo plant: इन जगहों पर बांस का पौधा रखना है वर्जित, रखा तो हो जाएंगे कंगाल

इसके अलावा, शव यात्रा के दौरान फोटो खींचने या वीडियो बनाने की भी सख्त मनाही है। यह सब मृतक की आत्मा का अपमान माना जाता है, और हिंदू धर्म में इस तरह के कृत्य से बचने की सख्त सलाह दी जाती है।

Related Articles

Back to top button