IND vs ZIM: भारतीय टॉप-ऑर्डर के लिए ‘रेड अलर्ट’, जिम्बाब्वे के ये 2 पेसर बनेंगे टीम इंडिया के लिए काल

IND vs ZIM T20 Series 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। इस मुकाबले में मेजबान टीम का सबसे मजबूत हथियार उसका पेस अटैक माना जा रहा है। खासतौर पर रिचर्ड नगरावा और ब्लेसिंग मुजरबानी की जोड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरों पर भारतीय ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को हार्ड लेंथ गेंदों के सामने काफी परेशानी हुई थी। अब एक बार फिर वही चुनौती भारतीय खेमे के सामने खड़ी है।

इन दो गेंदबाजों से बच के

मुजरबानी और नगरावा की जोड़ी ने अपनी घातक गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा रह चुके मुजरबानी और नगरावा ने मिलकर तीनों प्रारूपों में शानदार सफलता हासिल की है। दोनों के नाम टेस्ट में 78 विकेट वनडे में 62 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 98 विकेट दर्ज हैं। यह जोड़ी आंकड़े के लिहाज से जिम्बाब्वे की सबसे सफल पेस जोड़ी बन चुकी है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में टीम के गिरे 59 विकेटों में से 32 विकेट अकेले इसी जोड़ी ने लिए थे।

रैंकिंग से परे टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय टी20 रैंकिंग में 12वें स्थान पर होने के बावजूद घरेलू टी20 में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों का गेंदबाजी औसत 12 पूर्ण सदस्य देशों में चौथे स्थान पर आता है। यह आंकड़ा उनकी प्रतिभा और प्रभाव को साफ तौर पर बयां करता है।

शमी और कुलदीप के बाद अब बुमराह का जलवा, सिर्फ इतने मैचों में कर दिखाया ये असंभव कारनामा

2026 में पेस अटैक का दबदबा और टी20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक सफर

साल 2026 में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने सिर्फ आठ टी20 मुकाबलों में तीन बार चार-चार विकेट चटकाने का काम किया है। इसमें मुजरबानी ने दो बार और नगरावा ने एक बार यह कारनामा किया। इसी पेस अटैक के दम पर टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जगह बनाई थी। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हार का सामना करना पड़ा था। मुजरबानी ने पूरे टूर्नामेंट में 14.46 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए थे।

Related Articles

Back to top button