हसनपुर में लगने वाले दो दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के हसनपुर गांव में लगने वाले दो दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी (आलू महराज) और अनूप बाजपेई जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी महराजगंज द्वितीय द्वारा फीता काटकर किया गया ।

मेला कमेटी द्वारा आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण के साथ अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। मेले का उद्घाटन करने पहुचे राकेश त्रिवेदी नें कहा की मेला और बाजार में अंतर है मेला क्षेत्र की प्राचीन परम्पराओ एवं हमारे पुरखो की विरासत को हमसे जोड़नें का कार्य करता है।

वही विशिष्ट अतिथि अनूप वाजपेई नें कहा की मेले के दिन को गांव की बेटियों को मायके आने के दिन से जोड़ कर भी देखा जाना चाहिए जहाँ पुराने चिर परिचितो से मुलाक़ात तथा शिष्टाचार निभाने के स्वरूप को भी दर्शाता है।

इस दौरान आए हुए अतिथियों एवं व्यापारियो का मेला कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी बीडीसी हसनपुर द्वारा आभार प्रकट करते हुए शनिवार की शाम 3 बजे भव्य रामलीला में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया गया।

मौके पर श्याम शर्मा पूर्व प्रधान हसनपुर, शिवम् शर्मा, बद्री विशाल अवस्थी एडवोकेट, रामकृष्ण तिवारी, नीरज शुक्ल, अभिषेक सिंह, विनय सिंह, रामकुमार वर्मा , सतीश पाण्डेय, ओम प्रकाश अवस्थी, सर्वेश पासवान , अभिनव सिंह ,दिनेश श्रीवास्तव, बिंदेश गुप्ता , गिरीश चौधरी, विक्की पाण्डेय, राजकुमार पांडे , अरुण द्विवेदी, राघवेंद्र द्विवेदी ,संतोष द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी,अनुराग द्विवेदी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button