कार में बैठते ही आती है उल्टी और चक्कर, कहीं आपको तो नहीं ये बीमारी
Motion Sickness: सफर के दौरान चक्कर और उल्टी से राहत पाने के लिए क्या करें, यह जानने के लिए पढ़ें।
Motion Sickness: मोशन सिकनेस एक ऐसी स्थिति है जिसमें यात्रा करते वक्त व्यक्ति को उल्टी, चक्कर, मतली और सिर में भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह तब होता है जब हमारी आंखों, कानों और शरीर से मिल रही जानकारी एक जैसी नहीं होती, जिससे मस्तिष्क में भ्रम पैदा होता है। यह समस्या किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है न कि सिर्फ बच्चों या बुजुर्गों को।
सिकनेस के कारणों में यात्रा के दौरान शरीर का असंतुलन और पेट की स्थिति महत्वपूर्ण होते हैं। खाली पेट यात्रा करने से यह समस्या बढ़ सकती है और भारी भोजन के बाद भी इसे महसूस किया जा सकता है। उबड़-खाबड़ रास्ते, गंध और अन्य कारक भी इसे बढ़ा सकते हैं।
इस बीमारी से बचाव के उपाय
- यात्रा के दौरान मोशन सिकनेस से बचने के लिए कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी यात्रा को आरामदायक बना सकते हैं।
- भारी भोजन से बचें: सफर से पहले हल्का भोजन करें ताकि पेट पर ज्यादा दबाव न पड़े।
- खाली पेट यात्रा न करें: इससे पेट की नर्व्स ज्यादा सक्रिय होती हैं।
- दवा का सेवन करें: अगर डॉक्टर सलाह देते हैं तो मोशन सिकनेस की दवाइयां लें।
- सोने से बचें: गाड़ी चलाते वक्त सोने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके संतुलन को और बिगाड़ सकता है।
- गाड़ी रोकें जब महसूस हो: अगर आपको उल्टी या चक्कर महसूस होने लगे तो गाड़ी को तुरंत रोकें और कुछ समय के लिए आराम करें।
- मोबाइल और किताब से ध्यान न भटकाएं: इन चीजों से आपका ध्यान यात्रा से हट सकता है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है।
- आगे की सीट पर बैठें या खुद ड्राइव करें: इससे आपको यात्रा के दौरान ज्यादा आराम मिलेगा।
- निकोटीन और धुआं से बचें: धुंआ और निकोटीन मोशन सिकनेस को बढ़ा सकते हैं।
जिसे आप ‘हेल्दी’ समझ रहे हैं, वही कर रहा है बीमार: बच्चों को ना दें ये चीजें
- हल्का म्यूजिक सुनें: ये आपके दिमाग को शांत करेगा और आपको राहत मिलेगी।


