सेना दिवस: सेना के छह जवानों के अभिभावक हुए सम्मानित

भरथना,इटावा। होली प्वाइण्ट एकेडमी में सेना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा सेना से जुड़े 6 अभिभावकों रामनरेश, सोनवीर,पिंकी,किशन यादव,अवध नारायण, सुरेन्द्र को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। जिनका प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा द्वारा पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह, उपहार भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में सभी आमंत्रित भारतीय सेना में सेवारत सेवानिवृत्त अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं सम्बोधित कर सेना से जुड़ी हुई कई रोचक बातें बताई। इस मौके पर गौरव वर्मा,अमित श्रीवास्तव,अनुराग दीक्षित, अरूण मोटवानी,अनुराधा पाठक,दीपक सिंह चौहान, वरूण शाक्य,सोनू दुबे,रीना शर्मा,शानू वर्मा,रिया विश्नोई,आर्यन दीक्षित, आनन्द तिवारी,अनूप कुमार,अवनीश कुमार, सौरभ कुमार,गौरव शाक्य, अनिकेत चतुर्वेदी,केपी सिंह आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button