अरमान का ‘सुपरहीरो’ अवतार, अभिरा के गिरे हुए केक को दिया सम्मान
YRKKH 14 Jan: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में अभिरा और मायरा के बीच रिश्तों में आई तकरार, अरमान का समर्थन और मेहर की चिढ़ के बाद एक नया मोड़ सामने आता है।
YRKKH 14 Jan: आज (14 जनवरी) के एपिसोड की शुरुआत दादी-सा के एक खास संदेश से होती है। वह अभिरा से कहती हैं कि आज का दिन मायरा के लिए कितना मायने रखता है और वह इसे भली-भांति समझती हैं। दादी-सा ने अभिरा से यह भी पूछा कि वह मायरा के लिए क्या खास तोहफा लाएगी तो अभिरा ने बताया कि उसने अपनी पसंदीदा केक तैयार किया है। यह एक आम दिखने वाली बात हो सकती है मगर इसके पीछे गहरी भावना छिपी हुई है जो आगे चलकर अहम साबित होती है।
मायरा की खुशियों में हुआ कड़वा मोड़
जैसे ही मायरा और उसके परिवार वाले स्टेज पर केक काटने के लिए पहुंचते हैं इस अवसर पर एक अप्रत्याशित मोड़ आता है। मायरा जब अभिरा के केक को काटने वाली थी तभी मेहर मित्तल की एंट्री होती है। मेहर लाए हुए केक को देखकर मायरा खुश हो जाती है और उस दिशा में भाग जाती है। इस दौरान अभिरा का केक गिर जाता है मगर किसी को इस बात की परवाह नहीं होती। पूरा ध्यान मेहर और मित्तल परिवार के स्वागत पर केंद्रित हो जाता है जबकि अभिरा अंदर ही अंदर टूट जाती है।
अभिरा का अकेलापन और अरमान का समर्थन
अभिरा का दिल टूट चुका होता है मगर वह चुपचाप अपने केक के टुकड़े उठाने की कोशिश करती है। वाणी उसकी स्थिति समझकर उसकी मदद करती है। इसी बीच अरमान को अभिरा का दर्द महसूस होता है और वह उसे ढूंढते हुए स्टेज की ओर बढ़ता है। जब अभिरा ने अरमान से पूछा कि मित्तल परिवार को क्यों बुलाया गया तो अरमान ने बताया कि उन्होंने खुद ही आकर अपने आपको इनवाइट किया था। फिर अभिरा अरमान को बताती है कि मायरा ने उसका केक गिरा दिया और फिर मेहर के केक के पास चली गई। इस स्थिति में अभिरा को अरमान का समर्थन मिलता है मगर वह खुद को भी आहत महसूस करती है।
मेहर का प्रयास और अरमान का जवाब
मेहर मौका देखकर अरमान के पास जाती है और उसे समझाने की कोशिश करती है कि वह खुद अभिरा से माफी मांगना चाहती है। वह महसूस करती है कि उसकी वजह से अभिरा मायरा का जन्मदिन ठीक से नहीं मना पा रही है। हालांकि अभिरा की प्रतिक्रिया थोड़ी अलग होती है। वह कहती है कि उसे इतना दुख नहीं हुआ कि वह मायरा का जन्मदिन न मना पाए। इस पर अरमान अभिरा को ढूंढने जाता है और फिर वे सभी मिलकर मेहर के लाए हुए केक को काटते हैं।
low budget movie: 16 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 407 करोड़, बॉलीवुड दिग्गज भी रह गए दंग
अरमान का अहम कदम और मायरा की गलती का अहसास
जब मायरा अभिरा और अरमान को केक खिलाने की बारी आती है तो अरमान ने केक खाने से मना कर दिया। इसके बाद वह खुद अभिरा का लाया हुआ केक लेकर आता है और मायरा को समझाता है कि माँ के बनाए हुए केक की कोई तुलना नहीं हो सकती। इस समझ के बाद मायरा अपनी गलती महसूस करती है और मेहर का केक छोड़कर अभिरा का बनाया हुआ केक खाने लगती है। यह एक भावनात्मक पल था जहां मायरा ने रिश्ते की सच्चाई को समझा और मां के प्यार की अहमियत को महसूस किया।
रिश्तों में चिढ़ और भविष्य की आशंका
जहां अभिरा और मायरा के रिश्ते में एक नई समझ विकसित होती है वहीं मेहर अरमान और अभिरा के रिश्ते से चिढ़ने लगी है। इस पल को विद्या भी नोटिस करती है जिससे आने वाले घटनाक्रमों के संकेत मिलते हैं। दूसरी तरफ कृष इस खुशहाल स्थिति को देखकर सोचते हैं कि अभिरा और अरमान का यह खुशहाल पल जल्द ही खत्म हो सकता है और शायद उनके रिश्ते को कोई बड़ी चुनौती झेलनी पड़ेगी।



