कन्धेसी पचार सरकारी संघ का हुआ पुनः शुभारंभ

वर्षों से बन्द पड़ी था यह सरकारी संघ

भरथना,इटावा। वर्षों से बन्द पडी बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लि.कन्धेसी पचार एट सरकारी संघ भरथना का मंगलवार को पुनः संचालन शुरू हो गया। जिसके तहत कृषकों को खाद वितरण भी करायी गई।

भरथना कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर स्थित उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि.के परिसर में संचालित होने वाली बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लि. कन्धेसी पचार एट सरकारी संघ भरथना का बतौर मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता इटाव कमलेश कुमार वर्मा ने मंगलवार को सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी इटावा जिला सहकारी बैंक लि. राजन कुमार,अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील भरथना संजय तिवारी,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव आदि के साथ फीता काटकर शुभारम्भ किया।

बीते करीब 30 वर्षों से बन्द उक्त समिति का संचालन करके मौजूद कृषकों को खाद वितरित की। तदुपरान्त आगन्तुक अतिथियों का समिति अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव व सचिव/प्रभारी सुरजीत कुमार आदि ने स्वागत सम्मान किया तथा अधिकारियों ने सहकारिता से कृषकों को होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस मौके पर भूमि विकास बैंक शाखा प्रबन्धक धीरज नारायण कठेरिया,रोहित यादव,शिवराम सिंह यादव, सुरजीत सिंह,विपिन कुमार,नीरज कुमार,उमेश चन्द्र,पान सिंह यादव,गुड्डू यादव सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button