अन्याय के प्रबल विरोधी व दृढ़ निश्चयी व्यक्तित्व थे राजनारायण : इ. वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनायी गयी।
इस अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे,राज नारायण राममनोहर लोहिया के साथ सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे और 1977 के आम चुनाव में उन्होंने रायबरेली से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को हराया।वह जनता पार्टी की सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए गाँव गाँव चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल किया।लोकबंधु राजनारायण अन्याय के प्रबल विरोधी थे वह दृढ़ निश्चयी एवं अपने फक्कड़ स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
जिला उपाध्यक्ष एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डीपी पाल ने कहा कि वह 69 वर्ष की आयु तक जीवित रहे और अपने जीवनकाल में 80 बार जेल गए, जिसमें कुल 17 साल जेल में बिताए।
वह इंदिरा गांधी के खिलाफ 1975 के एक प्रसिद्ध मुकदमे को जीतने के लिए जाने जाते हैं, जिसके कारण इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था एवं देश में आपातकाल लागू कर दिया था।बैठक में बोलते हुए पूर्व शासकीय अधिवक्ता दिनेश यादव ने कहा कि 1977 में जनता पार्टी की ओर से रायबरेली लोकसभा सीट से इंदिरा गांधी को हराकर राजनारायण ने इतिहास रचा था यह सोशलिस्टों की बड़ी उपलब्धि थी।
विचार गोष्ठी में राजनारायण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए महासचिव मो. अरशद खान, राजेश मौर्या, श्रवण चौधरी, चौ. सुरेश निर्मल, शिवनारायण सोनकर, सुरजीत सिंह, अरुण प्रताप यादव, डा. जावेद, सुरेश पासी, राजेंद्र बहादुर, शिवदुलारी यादव, चंद्र प्रकाश आज़ाद, चौ. अरविंद निर्मल, बलराज राना, विनय यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर आलोक यादव, आशुतोष यादव, नरेंद्र प्रधान, नीलेश यादव, लालजी, राधेश्याम लोधी, इजहार अज्जू, अनीता देवी, गुड़िया यादव, सोनी भारती, रजोले यादव, रिजवान, अभिषेक यादव सहित अनेकों कार्यकर्ताओं द्वारा लोकबन्धु राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि कर याद किया गया।



