गांव में महिलाओं को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

ऊँचाहार, रायबरेली। महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान में महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक को किया गया।

कोतवाली चौकी एनटीपीसी क्षेत्र के ग्राम खुरमपुर में पूर्व प्रधान विदुर तिवारी की अगुवाई में चौपाल लगाई गई। महिलाओं, बहू-बेटियों एवं बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

इनमें वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि शामिल है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय, सब इंस्पेक्टर अभिज्ञान सिंह पूर्व प्रधान विदुर तिवारी माता पासी सहित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button