दुनिया का नया ‘साहूकार’ बना भारत, इन देशों को देता है लोन

India international loans: कभी विदेशी सहायता पर निर्भर रहने वाला भारत आज दुनिया के नक्शे पर एक मजबूत आर्थिक मददगार के तौर पर अपनी पहचान पुख्ता कर चुका है। बीते कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति बदलते हुए कई विकासशील राष्ट्रों को भारी-भरकम वित्तीय सहायता और ऋण उपलब्ध कराया है। अब भारत की गिनती दुनिया के उन प्रमुख देशों में होती है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर्ज और आर्थिक मदद मुहैया कराते हैं।

भूटान को सबसे बड़ी सौगात

ताजा बजट आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत की दरियादिली का सबसे बड़ा हिस्सा हमारे पड़ोसी देश भूटान के खाते में गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान भूटान को भारत की तरफ से लगभग Rs 2,068.56 करोड़ की वित्तीय सहायता मिलने का अनुमान है। यह राशि दर्शाती है कि हिमालयी देश के विकास में भारत कितनी गहरी रुचि ले रहा है।

इन देशों को भी कर्ज दे चुका है भारत (countries India gives loans to)

भारत ने नेपाल को Rs 700 करोड़ का लोन दिया है। मालदीव को Rs 400 करोड़ का लोन दिया है। मॉरिशस को Rs 370 करोड़ का लोन दिया है। म्यांमार को Rs 250 करोड़ का लोन दिया है।

श्रीलंका को Rs 245 करोड़ का लोन दिया है। अफ़गानिस्तान को 200 करोड़ का लोन दिया है। अफ़्रीकी देशों को 200 करोड़ का लोन दिया है। बांग्लादेश को 120 करोड़ का लोन दिया है। सेशेल्स को 40 करोड़ का लोन दिया है। लैटिन अमेरिकी देशों को 30 करोड़ का लोन दिया है।

Positive Energy At Home: बिना पंडित, बिना खर्चा: खुद ऐसे करें घर की शुद्धि

आपको बता दें कि हमारे देश की ये आर्थिक मदद केवल वित्तीय लेनदेन नहीं है बल्कि इसके पीछे गहरी कूटनीतिक पहुंच भी छिपी है। नेपाल को दी गई 700 करोड़ की राशि हो या मालदीव के लिए 400 करोड़ का फंड भारत अपने पड़ोसियों के साथ ‘नेबरहुड फर्स्ट’ की नीति पर चल रहा है। संकटग्रस्त श्रीलंका और तालिबान शासित अफगानिस्तान को भी मानवीय आधार पर करोड़ों की मदद दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button