Positive Energy At Home: बिना पंडित, बिना खर्चा: खुद ऐसे करें घर की शुद्धि
घर की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के सरल और प्रभावी उपाय, जैसे नमक से सफाई, गंगाजल का छिड़काव, और प्राकृतिक धूनी का उपयोग, जो आपके घर में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करेंगे।
Positive Energy At Home: घर में काली शक्तियों का असर न सिर्फ मानसिक स्थिति पर पड़ता है बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि घर की ऊर्जा को सुधारने के लिए महंगे पूजा-पाठ या पंडितों की मदद की जरूरत होती है।
हालांकि, हमारे प्राचीन वेदों और धार्मिक ग्रंथों में ऐसे सरल और प्रभावी उपाय (Vastu Tips to Clean Your Home of Negative Energy) बताए गए हैं जिनसे आप बिना किसी अतिरिक्त खर्चे के अपनी घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकते हैं।
प्रातः समय में घर की ताजगी और शुद्धता
घर में शांति और सकारात्मकता लाने का पहला कदम होता है स्वच्छता। विशेष रूप से ब्राह्म मुहूर्त, यानी सूर्योदय से पहले उठकर घर की सफाई करना सबसे लाभकारी माना जाता है। सवेरे उठते ही खिड़कियां खोलने से ताजगी से भरी हवा और सूर्य की पहली किरणें घर में प्रवेश करती हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने में सहायक होती हैं। घर में धूल जमना दरिद्रता और मानसिक उलझन का प्रतीक होता है, इसलिए इसे तुरंत साफ करें।
नमक से सफाई: एक प्रभावी तरीका
नमक का उपयोग काली ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए एक सरल और किफायती तरीका है। इस प्रक्रिया को अपनाने से घर की नकारात्मकता को जल्दी दूर किया जा सकता है। एक बाल्टी में पानी लें और उसमें दो चम्मच सेंधा नमक डालें। इस नमकीन पानी से घर की सफाई करें। हालांकि, यह उपाय गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए, बाकी दिनों में यह अत्यंत प्रभावी साबित होता है।
गंगाजल और तुलसी के पानी से वातावरण शुद्ध करें
गंगाजल एक बहुत ही प्रभावशाली उपाय है, यदि आपके पास यह उपलब्ध है। यदि नहीं, तो आप घर पर तुलसी के पत्तों से पानी बना सकते हैं। 4-5 तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर उसे कुछ समय के लिए रखें और फिर इस पानी को ओम नमो भगवते वासुदेवाय या गायत्री मंत्र का जाप करते हुए घर के कोनों में छिड़कें। यह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है, लेकिन बाथरूम में इसे छिड़कने से बचें।
प्राकृतिक धूनी का उपयोग
घर में नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए प्राकृतिक धूनी का उपयोग करना बहुत कारगर है। शाम के समय एक मिट्टी के दीपक या कंडे पर कपूर और लौंग जलाकर पूरे घर में घुमा लें। कपूर की खुशबू बैक्टीरिया को नष्ट करती है और वातावरण को शांति प्रदान करती है। अगर घर में कोई बीमार हो, तो नीम के सूखे पत्तों और पीली सरसों को जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं।
Spiritual Remedies: बर्बाद कर सकती है बुरी नज़र, बचने का असरदार तरीका यहां
मंत्र और ध्वनि का प्रभाव
हमारे घर के वातावरण पर ध्वनि तरंगों का भी गहरा असर पड़ता है। प्रातः और संध्या के समय पूजा करते वक्त शंख का उपयोग करें। शंख की ध्वनि नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में मदद करती है। यदि आपको मंत्र याद नहीं आते तो मोबाइल या स्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’, ‘गायत्री मंत्र’, या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ धीमे स्वर में चला सकते हैं। यह घर के माहौल को सकारात्मक और शांतिपूर्ण बनाता है।
मुख्य द्वार की सफाई
घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश बिंदु होता है। इसलिए इसकी सफाई और देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। थोड़े से पानी में हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं। हल्दी न सिर्फ एंटी-सेप्टिक होती है, बल्कि यह शुभता का प्रतीक भी है। रोज सुबह मुख्य द्वार पर साफ पानी छिड़कने से न सिर्फ पितृ प्रसन्न होते हैं, बल्कि घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।



