अमेठी प्रीमियर लीग के लिए गौरीगंज में पहले दिन का ट्रायल हुआ प्रारम्भ, दो दिन और होगा ट्रायल

पूर्व रणजी खिलाड़ी विश्वजीत सिंह और यूपी के पूर्व चयनकर्ता उबैद कमाल की देखरेख में हुआ ट्रायल

अमेठी। अमेठी प्रीमियर लीग के लिए गौरीगंज में पहले दिन ट्रायल प्रारम्भ हुआ।विभिन्न केटेगरी में बैट्समैन तेज गेंदबाज 53 स्पिनर लेग 35 ऑफ़ स्पिनर 37 ने अपना ट्रायल दिया। यू पी के पूर्व चयनकर्ता उबैद कमाल और यूपी पुलिस टीम के कोच और पूर्व रणजी खिलाड़ी विश्वजीत सिंह की देखरेख में चयन की प्रक्रिया पूरी हुई। चयन प्रक्रिया आगामी 30 दिसंबर तक जारी रहेगी।इसके बाद चयनित बच्चों का मैच क्रमवार टीम की अधिकृत घोषणा की जायेगी।

अमेठी प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजेश तिवारी ने बताया कि यह लीग प्रतिभावान बच्चों के लिए बेहतरीन मंच है ,इस से बच्चे आगे की प्रतियोगिता के लिए ख़ुद को तैयार करेंगे।बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का प्रयास है कि गाँव की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिले।ट्रायल में अमेठी प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजेश तिवारी,डीसीए निदेशक प्रांजल तिवारी,मुकेश यादव को आर्डिनेटर गोविंद मौर्य मीडिया प्रभारी संतोष पाण्डेय सहित आयोजन समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button