game strategy: इस टीम को 5 हाई-क्वालिटी के बैट्समैन की जरुरत, नहीं तो IPL 2026 का खिताब जीतना नामुमकिन

game strategy: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने LSG की गेंदबाजी में ताकत की सराहना की मगर बल्लेबाजी में गहराई की कमी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि टीम को अब भी कम से कम 5 और हाई-क्वालिटी बैट्समैन की आवश्यकता है।
इरफान ने कहा कि एनरिक नॉर्टजे और हसरंगा जैसे खिलाड़ी LSG के पास बहुत अच्छे विकल्प हैं, खासकर तेज गेंदबाजी विभाग में जिसकी टीम को बहुत जरूरत थी। अगर तेज गेंदबाज फिट रहते हैं, तो वे एक प्रभावशाली यूनिट बनाते हैं। हसरंगा एक बड़ा लाभ है, बीते साल कप्तान ऋषभ पंत को रवि बिश्नोई पर विश्वास नहीं था। 2 करोड़ में खरीदी गई हसरंगा एक मजबूत और किफायती जोड़ी हैं।
पठान ने आगे कहा कि आयुष बडोनी और अब्दुल समद जैसे बल्लेबाजों के साथ LSG को एक और शानदार बल्लेबाज की आवश्यकता थी। मुझे लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी की उम्मीद थी। कुल मिलाकर, टीम को अभी भी कम से कम पांच और उच्च गुणवत्ता वाले बल्लेबाजों की आवश्यकता है।
Vijay Hazare Trophy 2025: जानें कोहली और रोहित ने आखिरी बार कब खेला था ये टूर्नामेंट
फ्रेंचाइजी द्वारा ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर जोश इंग्लिस को 8.6 करोड़ रुपए में खरीदने पर भी सवाल उठाए गए हैं, क्योंकि वह केवल चार IPL मैचों के लिए उपलब्ध हैं। पूर्व भारतीय ओपनर अभिनव मुकुंद ने कहा कि यदि आप लखनऊ के बल्लेबाजी क्रम को देखें तो वे SRH जैसे दिखते हैं। जोश को खरीदना, भले ही वह पूरी सीजन के लिए उपलब्ध होता, फिर भी कोई लाभ नहीं बनता, क्योंकि वह शुरुआती एकादश में नहीं होगा।
आगामी IPL 2026 के लिए LSG की टीम
अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह।
ट्रेड इन: मोहम्मद शमी (SRH से), अर्जुन तेंदुलकर (MI से)।



