किसान हितैषी राजनेता थे चौ. चरण सिंह : इ. वीरेंद्र यादव

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में इ.वीरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही किसानों के मसीहा थे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में किसानों की भलाई हेतु किसान केंद्रित योजनाएं,भूमि सुधार,जमींदारी उन्मूलन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया।

उन्होंने राजस्व विभाग में पटवारी व्यवस्था समाप्त कर लेखपाल के पद का सृजन किया वह खेती किसानी को उद्योग का दर्जा देने के हिमायती थे उनकी सोच किसान हितैषी एवं दृढ़ निश्चयी थी।देश के वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने देश के कुल बजट का सत्तर प्रतिशत भाग कृषि क्षेत्र के लिए आवंटित किया था।

किसानों की फसल की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देना चाहती है एमएसपी को लेकर किसानों के आंदोलन को नाकाम करने हेतु सरकार ने बर्बर कार्रवाई की जिसमें सैकड़ों किसानो की जान चली गई।बीजेपी की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशून्य है।

प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने कहा कि चौधरी साहब ईमानदार एवं मेहनती राजनेता थे उनका राजनैतिक जीवन शुचिता एवं सरलता से परिपूर्ण था वह राजनीत को जनसेवा का माध्यम मानते थे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश यादव,मो.अरशद खान,आफ़ताब अहमद रज्जू खान,शिवनारायण सोनकर,श्रवण चौधरी,राजेश मौर्या,हसीन अहमद,फ़हीम अहमद,सुरजीत सिंह,राकेश यादव,नीलेश यादव,इज़हार अहमद,कुलदीप यादव आदि ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया।इस अवसर पर राजेंद्र बहादुर,शिवदुलारी यादव,गुड़िया,सोनी भारती,विनय यादव,बलराज राना,अभिषेक यादव आदि अनेकों लोगों द्वारा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Related Articles

Back to top button