इस फिल्म में 29 साल बाद साथ नजर आ सकते हैं अक्षय खन्ना और सनी देओल

Ekka Movie: बीते कई सालों में बॉलीवुड में पचास साल के एक्टर्स की पॉपुलैरिटी अचानक बढ़ गई है। बॉबी देओल, सनी देओल और अब अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स ने आज के हिंदी सिनेमा का चेहरा बदल दिया है। उन्होंने विलेन के रोल से भी दर्शकों को दीवाना बना दिया है। ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना हों, ‘छावा’ में, ‘एनिमल’ में बॉबी देओल हों या ‘गदर 2’ में सनी देओल, इन तीनों के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इसी बीच, अब दोनों चर्चित एक्टर्स सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।

इस फिल्म एक साथ नजर आए थे अक्षय खन्ना और सनी देओल

सनी देओल और अक्षय खन्ना 1997 में आई ‘बॉर्डर’ में एक साथ नजर आए थे। अब चर्चा है कि दोनों 29 साल बाद एक साथ आएंगे। इस पर अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक्टर्स ने फिल्म ‘इक्का’ की शूटिंग पूरी करने का दावा किया है। इसका मतलब है कि दोनों आने वाली फिल्म ‘इक्का’ में एक साथ नजर आएंगे। अगर यह सच है, तो अक्षय और सनी के फैंस को नए साल में बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

‘इक्का’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म सीधे OTT पर रिलीज होगी। फिल्म में दीया मिर्जा और संजीदा शेख भी लीड रोल में हैं। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Toxic First Look: कियारा आडवाणी बनीं ‘नादिया’, फिल्म में दिखेंगे ये बड़े सितारे

अक्षय खन्ना की पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। उनकी 5 और फिल्में हैं जो अगले साल रिलीज होने वाली हैं। जबकि सनी देओल भी ‘बॉर्डर 2’, ‘रामायणम’, ‘इक्का’ समेत कुछ आने वाली फिल्मों में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button