सनराइज पब्लिक स्कूल मानिकपुर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

मेडल पाकर बच्चों में आया उत्साह

संवाददाता- अमरनाथ यादव

प्रतापगढ़। सनराइज पब्लिक स्कूल मानिकपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस तीन दिवसीय खेलकूद के प्रतियोगिता में पूर्वीशुक्ला, नेहा पटेल, आर्या शुक्ला, मानसी दुबे, सौम्या जायसवाल, सूरज यादव, प्रांजल केसरवानी, साहिल विश्वकर्मा, अभिषेक पटेल प्रिंस मिश्रा, अभिषेक पटेल आदि छात्रों ने अपने-अपनी टीम का नेतृत्व किया। जिसमेंकबड्डी,खो खो, रस्साकसी, दौड़,चेस, वॉलीबाल जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी सीनियर में ब्वायज में ब्लू टीम और गर्ल में भी ब्लू टीम ने ही जीत हासिल की।

बॉलीबॉल में कड़े मुकाबले में रेड टीम ने येलो टीम को परास्त किया। रस्साकसी में ग्रीन टीम ने ब्लू टीम को हराया।खेल के सभी मुकाबले बच्चों का उत्साह प्रदान कर रहे थे।छोटे बच्चों का म्यूजिकल चेयर खेल बहुत ही आकर्षक रहा। खेलख़ूद के समापन पर स्कूल के संस्थापक लालजी मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू ने बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। खेलो में निर्णायक की भूमिका अरविंद द्विवेदी और हर्षित सोनी ने बहुत ही निष्पक्ष होकर निभाया।

इस अवसर पर कथा वाचक आचार्य सत्यम जी महाराज, स्कूल के प्रबंधक अजय मिश्रा, राम मनोरथ मिश्रा,प्रिंसिपल संदीप साहू, चंदन केसरवानी,राज तिवारी,अरुण शुक्ला,अथर्व ,राहुल सर, यास्मीन, रीतू,करिश्मा,गीतांजलि सुनीता मैंम आदि के साथ साथ विद्यालय के अभिभावक गण राकेश जायसवाल,दीप मोदनवाल, जितेंद्र मिश्रा, महेंद्र मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button