असम में हुई सड़क दुर्घटना में इटावा के व्यक्ति की मौत

असम से शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

जसवंतनगर,इटावा। असम राज्य में एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।डायल 112 पर मृतक के मामा के लड़के देवेंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी अकबपुर थाना बसरेहर ने ग्राम खेड़ा बुजुर्ग के रहने वाले युवक की मौत की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां घटना की जानकारी ली।

पुलिस को बताया गया कि मृतक बृजेश कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी खेड़ा बुजुर्ग उम्र करीब 48 वर्ष अपने सगे चाचा यादव सिंह पुत्र उमराय सिंह के साथ असम में ड्रैगन कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।बीते दिवस कंपनी के कार्य के दौरान हुए एक सड़क हादसे में बृजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चाचा यादव सिंह द्वारा असम में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।

इसके बाद शव को हवाई मार्ग से शनिवार शाम को गांव खेड़ा बुजुर्ग लाया गया। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।मृतक की तीन बेटियों कु.रश्मि 18, कु.स्वाति 16,और कु.नायरा 10 के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक की पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम नजर आई।

Related Articles

Back to top button