वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक वंदे मातरम् गाया गया

सुलतानपुर/वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वाधान में कूरेभार स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक महाविद्यालय में दीप प्रज्ज्वलन , पुष्पांजलि अर्पित कर के सामूहिक वंदे मातरम् गाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन गुप्ता ने बताया कि इस गीत में मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताते हुए भारत की एकता और आत्म-सम्मान की जागृत भावना को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी गई। कथा वाचक शनि मिश्र ने आग्रह किया है कि अपने राष्ट्रधर्म का पालन सदैव प्राथमिकता से करना चाहिए क्योंकि राष्ट्रधर्म सर्वोपरि ताकि हम सभी सामूहिक रूप से अपने राष्ट्रगीत के प्रति देशभक्ति और कृतज्ञता की भावना को व्यक्त कर सकें।

इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी ने न केवल वंदे मातरम् गाने को लिखा है बल्कि उन्होंने सभी हिंदुस्तानियों के दिल में अंग्रेजी शासन और हुकूमत के खिलाफ एक ऐसी ज्वाला जगाई है जिसमें जलकर अंग्रेजी हुकूमत खाक हो गई। इस मौके पर साहित्यकार कमलनयनम तिवारी ने बताया कि वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है।इस मौके पर बृजेन्द्र मिश्र, विपिन त्रिपाठी,मदन मोहन पांडे, निशा मिश्रा, रेनू सिंह, संजय सिंह ,अग्निश कुमार, कंचन यादव ,रिजवाना खान ,राम लौट यादव, शिवानी शुक्ला ,सोनम केसरी, हिमांशी ,केसरी , सत्यम चौरसिया,आदर्श पाण्डेय ,रत्नेश कुमार एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button