कुंडा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

संवाददाता:- अमरनाथ यादव
प्रतापगढ़। तहसील कुंडा में डीएम शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 228 फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं।
राजस्व विभाग की 05 व पुलिस विभाग की 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कुल शिकायतों में 95 राजस्व विभाग,75 पुलिस विभाग, 11 विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग 05,शिक्षा विभाग 04 स्वास्थ्य विभाग से 02 और 36 अन्य विभागों से संबंधित थीं शिकायते।डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

खासकर भूमि विवादों के लिए राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने को कहा।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने पुलिस को शिकायतों की निष्पक्ष जांच और समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह,क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता तहसीलदार कुंडा व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।



