इन अंगों में दर्द को नज़रअंदाज़ न करें, ये है हार्ट अटैक का लक्षण

heart attack cause: मौजूदा दौर की भागदौड़ भरी जिंदगी में हृदय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। अक्सर हम शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को सामान्य समझकर छोड़ देते हैं मगर यही संकेत भविष्य में किसी बड़े कार्डियक अरेस्ट या दिल के दौरे की पूर्व सूचना हो सकते हैं।
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार दिल की सेहत बिगड़ने पर शरीर कई तरह के अलार्म बजाता है जिन्हें पहचानना बेहद जरूरी है।
अगर बिना किसी शारीरिक श्रम या गर्मी के आपको अचानक अत्यधिक पसीना आने लगे तो इसे हल्के में न लें। विशेषज्ञों का मानना है कि हृदय प्रणाली पर दबाव बढ़ने की स्थिति में शरीर से इस तरह का पसीना निकलना दिल की बीमारी का एक स्पष्ट लक्षण माना जाता है। इसके साथ ही बेवजह की थकान और सांस फूलने की समस्या भी सीधे तौर पर कमजोर होते दिल की ओर इशारा करती है।
शरीर के ऊपरी हिस्सों में दर्द का फैलाव
हार्ट अटैक का सबसे जाना-माना लक्षण केवल सीने में जलन नहीं है। यदि आपके बाएं हाथ (Left arm pain) में तीव्र पीड़ा महसूस हो रही है तो यह खतरे की घंटी है। डॉक्टरों के मुताबिक जब सीने से शुरू होकर दर्द पीठ और कंधों तक फैलने लगे तो यह हृदय मार्ग में अवरोध का संकेत होता है। ऐसे मामलों में तत्काल डॉक्टरी परामर्श अनिवार्य हो जाता है।
हल्की खांसी और सांस फूलना; इसे सामान्य न समझें, ये 7 लक्षण बताते हैं दिल है कमज़ोर
हार्ट अटैक का ये भी एक लक्षण
अक्सर लोग अचानक सिर घूमने या बेहोशी छाने को कमजोरी मान लेते हैं। हालांकि वास्तविकता यह है कि जब हृदय सही तरीके से पंप नहीं कर पाता तो मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। हार्ट अटैक की स्थिति में ब्लड सर्कुलेशन रुकने के कारण ही व्यक्ति को चक्कर आने लगते हैं और वह अपना संतुलन खो बैठता है।



