होटल में कमरों के बेड पर हमेशा क्यों बिछाई जाती हैं सफेद चादरें

why hotel bedsheet white in colour: हम सभी ने अक्सर होटल के कमरों में बिस्तर पर सफ़ेद चादरें बिछी हुई देखी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे एक गहरा कारण छुपा है? सफ़ेद चादरों का इस्तेमाल केवल होटल की सजावट तक सीमित नहीं है, इसके कई फ़ायदें भी हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

सफ़ेद चादरों में छुपा है सफाई का राज

सभी होटल के कमरों में बिछी सफ़ेद चादरें ब्लीच और क्लोरीन से उपचारित होती हैं। यह प्रक्रिया चादरों को दाग-धब्बों से मुक्त रखने में मदद करती है। जब सफ़ेद चादरें ब्लीच से साफ़ की जाती हैं, तो ना केवल दाग आसानी से हट जाते हैं, बल्कि उनका रंग भी बरकरार रहता है। यह चादरों की साफ़ सफाई और ताजगी को बनाए रखने में मदद करता है।

सफ़ेद रंग और शांति का कनेक्शन

सफ़ेद रंग को अक्सर शांति, सकारात्मकता और आराम का प्रतीक माना जाता है। होटल के कमरे में सफ़ेद चादरों का इस्तेमाल महज़ एक सजावट नहीं, बल्कि यह कमरे में एक शांतिपूर्ण और सुखद माहौल बनाने का तरीका भी है। यह रंग मानसिक शांति को बढ़ावा देता है और आरामदायक नींद में भी सहायक साबित होता है।

क्यों सफ़ेद चादरें होते हैं सस्ते और टिकाऊ?

होटल के मालिक सफ़ेद चादरों का चुनाव इसलिए करते हैं क्योंकि ये किफायती होते हैं और जल्दी ख़राब नहीं होते। सफ़ेद चादरें मोटी होती हैं और इनकी सफाई भी सरल होती है, जिससे होटल के मालिकों को रख-रखाव में कम खर्चा आता है। साथ ही सफ़ेद चादरों (white bedsheet in hotel room) का लुक लग्ज़री से भी जुड़ा होता है, जो होटल की भव्यता को बढ़ाता है।

Fruit ban in plane: गलती से प्लेन में न ले जाएं ये फल, वरना लगेगा फाइन

सफेद चादरों का ट्रेंड कब और क्यों शुरू हुआ

सफ़ेद चादरों का ट्रेंड 1990 के दशक में शुरू हुआ था। उस समय के होटल मालिकों का उद्देश्य था कि वे अपने ग्राहकों को एक आरामदायक और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान कर सकें। सफ़ेद चादरों के उपयोग से होटल के कमरे में एक साफ और ताजगी का एहसास होता है, जो ग्राहक के मन को प्रसन्न करता है।

Related Articles

Back to top button