प्रतिबंधित चीज़ संसद में कैसे, जब संसद की गरिमा हुई तार-तार; जानें पिछले सबसे बड़े विवाद

e cigarette: सर, टीएमसी सांसद सदन में बैठकर ई-सिगरेट पी रहे हैं, क्या आपने अलाउ कर दी है? भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (BJP MP Anurag Thakur) द्वारा लोकसभा में यह गंभीर विषय उठाए जाने पर हंगामा मच गया। संसद में बगैर हिचक के ई-सिगरेट के कश मारना वाकई हास्यास्पद और चिंता का विषय है। यह संसदीय परंपराओं और नियमों का मखौल उड़ाने जैसा है।

वर्तमान में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस दरम्यान विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा चल रही है। ऐसे में किसी सदस्य द्वारा सदन के नियमों की खुलकर अवहेलना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद को यह मालूम होना चाहिए कि संसद लोकतंत्र का वह पवित्र मंदिर है, जहां देशहित में नियम बनाए जाते हैं, तोड़े नहीं जाते। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर जब देशभर में प्रतिबंध लागू है, तब संसद में इसका सेवन कैसे किया जा सकता है? स्वास्थ्य के लिए e cigarette को काफी हानिकारक माना जाता है।

पंजाब के सीएम भी रहे चुके हैं विवादों में

खैर सांसद अनुराग ठाकुर के आरोपों के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रकरण में कार्रवाई करने की बात कही है। वैसे संसद में अजीबो गरीब प्रकार के मामले पूर्व में भी सामने आते रहे हैं। पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान उस समय विवादों में घिर गए थे, जब के महिला सांसद ने सदन में अपनी कुर्सी बदलने की गुजारिश की थी।

महिला सांसद का आरोप था कि भगवंत मान के मुंह से शराब की बदबू आती है। उस समय मान आम आदमी पार्टी (आप) के कोटे से सांसद चुनकर आए थे। हालांकि मान ने शराब सेवन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके अलावा संसद में कई साल पहले एक सदस्य द्वारा सदन की कार्रवाई के दौरान मोबाइल में अश्लील वीडियो देखे जाने का मामला भी सामने आया था। जिस पर खासा बवाल मचा था।

संसद पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को बेहद चाक-चौबंद कर दिया गया था। कुछ साल पहले संसद की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया था। जब दर्शक दीर्घा से निकलकर कुछ व्यक्तियों ने सदन में अचानक हानिकारक स्प्रे का छिड़काव करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुन: सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे।

सांसदों द्वारा नियमों की अनदेखी

लोकसभा में सभी सदस्यों से कड़े नियमों का अनुपालन करने की अपेक्षा की जाती रही है। इसके बावजूद कोई न कोई सदस्य नियमों से खिलवाड़ कर विवाद पैदा कर देता है। कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की वजह से विवाद उभरा था। वह अपनी कार में पालतू कुत्ते को लेकर संसद परिसर में पहुंच गई थीं। भाजपा द्वारा इस पर ऐतराज जताए जाने व नियमों का हवाला देने पर सांसद ने गलती मानने की बजाए अनाप-शनाप बयान दे दिया था। संसद की गरिमा का ख्याल रखा जाना चाहिए।

किराया 5000 से सीधा 40,000 तक, हाईकोर्ट ने पूछा- लूट मचाने की खुली छूट किसने दी

यदि सांसद ही नियमों की अनदेखी करेंगे तो देश एवं समाज में इसका अच्छा मैसेज नहीं जाएगा। उम्मीद की जानी चाहिए की टीएमसी सांसद की हरकत पर सख्त एक्शन लिया जाएगा ताकि भविष्य में कोई और सदस्य ऐसा ना कर पाए। वैसे भारत ही नहीं पाकिस्तान की संसद में भी अजीबो गरीब घटनाक्रम होते रहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान की संसद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल संसद परिसर की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक गधा सदन में घुस गया था। जिस पर पाकिस्तान का खूब मजाक बना था।

Related Articles

Back to top button