अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम ने किया कंबल वितरण

सुल्तानपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम ने इस महत्वपूर्ण दिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाया।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में शहर के हथियानाला मोहल्ले में एक जनसेवा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट राघवेन्द्र प्रताप सिंह प्रेसिडेंट बार एसोसिएशन सुल्तानपुर शामिल रहे। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक हेमंत कुमार गुप्ता के सौजन्य से वहां उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को ठंडक से बचने हेतु उत्तम गुणवत्ता के कंबल उन्हें वितरित किए गये। इस दौरान इलाके के सैकड़ों छोटे छोटे बच्चों को भी टाफी बिस्किट प्रदान किए गये। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अरविन्द पाण्डेय, नितिन मिश्रा समाजसेवी, विनोद जायसवाल, सभासद अरुण तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रदेश सचिव सारथी कसौधन व लीगल एडवाइजर एडवोकेट डी डी निषाद ने किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान योगेश यादव, अरविंद चौरसिया, रमेश पाल, शिशिर जायसवाल, सविता श्रीवास्तव, कुशल तिवारी एडवोकेट,विद्याभूषण पांडेय एडवोकेट, आदि मौजूद रहे।



