मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
सर्वेश अग्रहरि अध्यक्ष व आशीष गुप्ता सचिव निर्वाचित

सुल्तानपुर। उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPUKMSRA) सुल्तानपुर यूनिट का वार्षिक अधिवेशन रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान संपन्न हुए संगठनात्मक चुनाव में सर्वेश अग्रहरि को पुनः अध्यक्ष तथा आशीष गुप्ता को सचिव पद के लिए निर्वाचित किया गया।
अधिवेशन में कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बीते एक वर्ष की आय–व्यय से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट सदन के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। संगठन की गतिविधियों, सदस्य हितों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
राज्य इकाई से आए ऑब्जर्वर आशुतोष त्रिपाठी एवं अरुण सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। दोनों ऑब्जर्वरों की मौजूदगी में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक शुक्ला तथा वर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप तिवारी के नेतृत्व में किया गया। अधिवेशन के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया।
नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई—
अध्यक्ष: सर्वेश अग्रहरि
उपाध्यक्ष: शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र शर्मा
सचिव: आशीष गुप्ता
सहसचिव: अमित श्रीवास्तव, सुनील दुबे
कोषाध्यक्ष: अभिषेक मिश्रा
कार्यकारिणी सदस्य: राकेश श्रीवास्तव, इंदर वर्मा, सत्येन्द्र पांडेय, अजय श्रीवास्तव, रोहित दुबे, वीरेंद्र भार्गव, सत्यम मिश्रा, दीपक पांडेय।
अधिवेशन के समापन पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विकास, एकता और संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।



